Author Name : डाॅ. मनु दहिया
Publisher Name : ER Publications, India
ISBN-No.: 978-81-933004-3-5
डाॅ० मनु दहिया ने इस कृति में जैनेंद्र के उपन्यासों में सामाजिक चित्रण प्रस्तुत करने का स्तुत्य प्रयास किया है। कहना चाहिए कि यह उनके चिंतन के नए आयाम प्रस्तुत करती है। उल्लेखनीय है कि हर साहित्यकार का अपना दृष्टिकोण होता है। जैनेंद्र जी ने भी तत्कालीन समाज को अपने दृष्टिकोण से देखा व उसका चित्रण अपने उपन्यासों में किया। वास्तिविकता यह है कि समाज की पीड़ा से द्रवित हो उन्होंने अपनी अनुभूति को अभिव्यक्ति दी।
डाॅ० मनु दहिया ने जैनेंद्र के उपन्यासों में सामाजिक चित्रण का अन्वेषण कर उसे पाठको तक संप्रेषित करने का सराहनीय प्रयास किया।